बस्ती से बड़ी खबर
संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला की हुई मौत, कप्तानगंज पुलिस टीम जांच में जुटी ।
बस्ती – कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली मित्र गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान रिद्धि वर्मा 30 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके पति शिव कुमार चौधरी उर्फ सप्पू गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं, रिद्धि घर पर रहकर छोटे बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थीं।
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की गहना से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतका के परिवार व आस पास के लोगो से पूछ ताछ जारी है । मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पूरा जुड़ा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली गांव का है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
