October 14, 2026
IMG-20260909-WA0009(1)

शादी का झांसा देकर 03 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी से इंकार करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना परसरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामाकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष परसरामपुर श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 285/2026 धारा 69,351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रवींद्र मौर्या पुत्र राम सजीवन मौर्या निवासी ग्राम उड़गईया थाना छावनी जनपद बस्ती को दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 10:30 बजे ग्राम कोहराए रतनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 08.09.2026 को थाना परसरामपुर क्षेत्र की पीड़िता द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त रवींद्र मौर्या द्वारा विगत करीब 03 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा अब अभियुक्त द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा है। पीड़िता द्वारा शिकायत करने की बात कहने पर अभियुक्त रवींद्र मौर्या द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना परसरामपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 285/2026 धारा 69, 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

See also  बड़ी खबर | महाराष्ट्र के जलगांव जामोद में तीन महीने से वेतन न मिलने पर मजदूरों में आक्रोश, किसान एकता महासंघ ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
01.रवींद्र मौर्या पुत्र राम सजीवन मौर्या, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम उड़गईया, थाना छावनी, जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
01.उ0नि0 श्री राजेश प्रसाद, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
02.हे0का0 विशाल यादव थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *