October 14, 2026
IMG-20260909-WA0010
  • थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अवैध रुप से राहगीरों की गाड़ियों की जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया

थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से राहगीरों की गाड़ियों को जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने के संबंध में थाना स्थानीय पर दिनांक 06.09.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) बीएनएस व दिनांक 08.09.2026 को मु0अ0सं0 241/2026 धारा 308(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. आदर्श सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हथिनाग थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 23 वर्ष व 2. शंशाक पाण्डेय पुत्र केदारनाथ पाण्डेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 09.09.2026 को समय 02.35 बजे गाडी नं0 UP51 BU 5308 स्विफ्ट कार के साथ रेहरवा टिनिच मार्ग नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा वाहन स्विफ्ट कार को अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट मे सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. आदर्श सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हथिनाग थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 23 वर्ष ।
2. शशांक पाण्डेय पुत्र केदारनाथ पाण्डेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
1. दो मोटरसाइकिल (UP 58 AJ 7456 होण्डा एक्सट्रीम मो0सा0), (BR 55 D 5814 बजाज पल्सर मो0सा0)।
2. UP 51 BL 4244 प्लैटिना मोटरसाइकिल (बरामदगी दिनांक 07.09.2026)
3. UP 51 BU 5308 स्विफ्ट कार (घटना कारित करते वक्त प्रयुक्त किये जाने वाला वाहन)।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.08.2026 को कस्बा कप्तागनंगज सीएचसी गेट के पास से उपरोक्त चारो अभियुक्तों द्वारा UP58 AJ7456 होण्डा स्ट्रीम जो कि गुलाब यादव पुत्र रामनरेश यादव ग्रा0 बैसार थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज का था, को ले लिये थे तथा दिनांक 06.09.2026 को जियो पेट्रोल पम्प दुधौरा से अभिषेक यादव के बताने पर ही विशाल भारद्वाज, शशांक, अमन ने गाडी नं0 UP 51 BL 4244 प्लैटिना मोटरसाइकिल जो कि विजय पाल पुत्र खेमई ग्राम परमेश्वऱपुर पोस्ट परसांव थाना लालगंज जनपद बस्ती का था को मृत्यु का भय दिखाकर गाडी ले लिए थे तथा दि0 27.08.2026 को संजय मेहता नामक व्यक्ति जो बिहार का है, उसका भी पल्सर मो0सायकिल नं0 BR 55 D 5814 को भी ले लिये । जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर दिनांक 06.09.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) बीएनएस व दिनांक 08.09.2026 को मु0अ0सं0 241/2026 धारा 308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

See also  अमरोहा: गजरौला पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,400 नकद व अवैध तमंचा बरामद

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दो लोग व मेरे साथ दो अन्य लोग 1. विशाल भारद्वाज पुत्र बाबूराम निवासी अर्जुनडीहा भारीनाथ थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 2. अमन सिंह पुत्र अजीत सिंह ग्राम काशीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, जो की इस समय इस वाहन में नही है, हम लोग गाडी UP51 BU 5308 स्विफ्ट कार जिससे हम लोग आ रहे है, यह अभिषेक यादव पुत्र राधेकृष्ण यादव ग्राम बेलसड थाना कप्तानगंज बस्ती की है, जो हम लोगो को यह गाडी दिये है। अभिषेक यादव के पास कोड रहता जो हम लोगो को बताता है। उसी के कहने पर गाडी उठाते है और पहले पैसे की मांग करते है। पैसा नही मिलने पर जिसके पास गाड़ी रहता है उसे मृत्यु एवं गंभीर चोट का भय दिखाकर वाहन को अवैध रूप से कब्जे में लेते हुए उसके बदले में पैसे की मांग करते है, पैसा न देने पर गाड़ी लेकर चले जाते है तथा वापस भी नही करते है।

गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श सिंह का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 940/2023 धारा 323, 504, 506 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा
2. मु0अ0सं0 238/26 धारा 308(5), 317(2), 61(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
3.मु0अ0सं0 241/26 धारा 308(5), 317(2), 61(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती

गिरफ्तार अभियुक्त शशांक पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 065/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
2. मु0अ0सं0 014/2025 धारा 125/126(2)/351(2)/352 बीएनएस व 184 मोटर अधिनियम 1988 थाना हरैंया जनपद बस्ती
3. मु0अ0सं0 238/26 धारा 308(5), 317(2), 61(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
4. मु0अ0सं0 241/26 धारा 308(5), 317(2), 61(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती

See also  बस्ती परिक्षेत्र में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, डीआईजी संजीव त्यागी ने दिए सख्त निर्देश

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक श्रीवास्तव, जनपद बस्ती।
2- उ0नि0 श्री मो0 रफी खान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
3- उ0नि0 श्री अनिल कुमार त्रिपाठी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
4- हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
5- का0 अभिमन्यु शर्मा, पंकज सिंह, जय प्रकाश यादव, रि0का0 आशु जायसवाल थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

आवश्यक सूचना –
जनपद बस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि कुछ अवैध एवं फर्जी फाइनेंसर / व्यक्ति पूर्व में कोई वैध नोटिस दिए बिना तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए बिना सड़क पर राहगीरों की गाड़ियाँ जबरन कब्जे में लेकर व धमकी देकर पैसे की मांग कर रहे हैं । पैसा न देने पर वे गाड़ी अपने कब्जे में लेकर चले जाते हैं। ऐसे फर्जी फाइनेंसरों के झांसे में बिल्कुल न आएं ।
किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना पूर्व नोटिस और वैध दस्तावेजों के आपकी गाड़ी छीनकर जबरन पैसे मांगने का प्रयास करने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। जन सहयोग से ही इन गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  हर्रैया बाईपास पर फिर हुआ हादसा, अव्यवस्थित बस ठहराव पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *