October 14, 2026
FB_IMG_1789037567030

📰 गोण्डा पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

गोण्डा, 10 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर स्थित लाइब्रेरी, पुलिस कैफे, आवासीय परिसर एवं मेस का भ्रमण किया। लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की जानकारी ली गई। वहीं पुलिस कैफे, आवासीय परिसर और मेस में साफ-सफाई, रख-रखाव, भोजन व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों व रजिस्टरों का नियमानुसार रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और संसाधनों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अभिलेखों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  अंतिम विदाई में छलका पुलिस परिवार का दर्द, एसपी प्राची सिंह ने कंधा देकर निभाया फर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *