अंतिम विदाई में छलका पुलिस परिवार का दर्द, एसपी प्राची सिंह ने कंधा देकर निभाया फर्ज
अंबेडकरनगर। आरक्षी संदीप कुमार के असामयिक निधन से पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में दिवंगत आरक्षी को पुलिस गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने स्वयं दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। एसपी के इस संवेदनशील कदम ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और आम लोगों को भावुक कर दिया। माहौल गमगीन हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं साथ का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार दिवंगत आरक्षी के परिजनों के साथ खड़ा है। पुलिस विभाग की ओर से आरक्षी संदीप कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
