October 14, 2026
Screenshot_2026-09-13-20-10-39-60_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

गोण्डा: निषाद समाज तथा पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना काजल सिंह को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोण्डा। विनोद साहनी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर निषाद समाज के संबंध में कथित तौर पर जातिगत घृणा एवं वैमनस्यता फैलाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करना काजल सिंह को महंगा पड़ गया।
थाना इटियाथोक पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए काजल सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में ASP/CO सदर श्री अभिषेक दवाच्या ने पुलिस कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर जातिगत सौहार्द बिगाड़ने वाले अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को कानून के दायरे में कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती -थाना नगर पुलिस टीम व एस०ओ०जी० टीम बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए संबंधित 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *