शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग व अवैध बिक्री के खिलाफ भाकियू संविधान का धरना
मंडल आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, तीन दिन में कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
मुरादाबाद । भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजु राठौर के नेतृत्व में मंडल आयुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में देशी शराब की दुकानों पर कथित ओवररेटिंग बंद कराने, मंदिरों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित शराब की दुकानों को हटाने, निर्धारित समय से पहले और बाद में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा देशी शराब की कैंटीनों में निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दाम पर सामान बेचने, अंग्रेजी शराब की दुकानों पर खुली कैंटीनों को बंद कराने तथा दुकानों के बाहर लगने वाले मीट-मुर्गे के ठेले हटवाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि संगठन की ओर से 4 अगस्त और 1 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन उनके अनुसार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन मंडल आयुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में डॉ. असलम पाशा, आंचल कश्यप, अनिल तोमर, अजय सैनी, रामोतार सागर, वीर बहादुर कश्यप, राजेश कश्यप, संदीप कश्यप, अर्जुन सैनी, स्वाति देवी, ओमप्रकाश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
