October 14, 2026
IMG-20260916-WA0008

बस्ती से बड़ी खबर

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती, 16 सितंबर 2026। जिला जज बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बुधवार को जेल अधीक्षक की मौजूदगी में जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, अस्पताल और मेस सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर जेल की व्यवस्थाओं एवं स्थिति के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों ने जेल कर्मियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए सभी दायित्वों और आवश्यक कार्यवाहियों का नियमपूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए। साथ ही जेल परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्वों के संबंध में सतर्क रहने की हिदायत दी गई।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, सीजेएम बस्ती, जेल अधीक्षक बस्ती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  प्राकृतिक खेती से स्वस्थ और समृद्ध भविष्य का निर्माण : कानपुर में आयोजित हुई प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *