वाराणसी में सोनार महा समागम, 35 जिलों समेत बिहार-मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि हुए शामिल
संवाददाता विवेक सिन्हा
वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
वाराणसी। काशी की धर्म, संस्कृति और परंपरा की नगरी में आयोजित सोनार महा समागम में हजारों की संख्या में सोनार समाज के लोग एक मंच पर जुटे। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित महा समागम में उत्तर प्रदेश के 35 जिलों के अलावा मध्य प्रदेश और बिहार से आए प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
समागम का मुख्य एजेंडा समाज की एकता, सम्मान, अधिकार, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान महाराजा अजमीढ, महाराज अंबरीष एवं संत शिरोमणि नरहरि दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि एवं नमन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के चेयरमैन रवि सर्राफ ने कहा कि उनकी टीम ने लगभग 35 जिलों का दौरा कर समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने तथा समाज से जुड़े मुद्दों को संगठित रूप से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समागम में वक्ताओं ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी चुनावों में सोनार समाज अपनी जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक दलों से टिकट की मांग करेगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सोनार समाज की कोर कमेटी गठित करने का प्रस्ताव रखा गया, जो समाज के मुद्दों को राजनीतिक दलों के समक्ष मजबूती से रखेगी।
सरकार के समक्ष समाज की विभिन्न मांगों को लेकर एक बड़ा ज्ञापन भेजने की बात भी कही गई। इसके अलावा अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में ‘स्वर्ण कला बोर्ड’ के गठन की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नारायण सोनी ने की। स्वागत भाषण एवं संचालन रवि सर्राफ ने किया। प्रस्तावना किशोर सेठ ने रखी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अरुण सोनी ने किया।
समागम में कृष्ण कुमार सेठ बच्चू, कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, श्याम सुंदर सिंह, किशन सेठ, अरुण सोनी, सतीश कुमार सिंह, अनिल चंचल, सरिता सराफ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, बेबी सेठ, सुनिती सिंह, राजू वर्मा, घनश्याम सेठ बच्चा, जनार्दन वर्मा, मोहित सोनी, दयाशंकर सेठ, रौनी वर्मा, राजेश सेठ, सुशील सेठ, अनिल सेठ, संतोष सेठ सहित 35 जिलों से आए प्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
