दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
जलगांव जामोद (जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र)। किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र सिंह सोवबी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किसानों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे से नियमित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की।ज्ञापन में किसानों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। प्रमुख रूप से प्रकाश गवंडे पाटील, दर्शन किसान झांबरे, बालासाहेब लहाने, दीपक भावरे, गजानन भुशावत भायकर, ज्ञानेश्वर शिवाणे, मनोज शिवाणे, वसंत वाघ, भगवान सपकाळ, राहुल शांताब, सुबोध लोखंडे, किशोर शिवाणे, अंकुश सोनवणे, निखिल सपकाळ, प्रवीण वाघ, राजू शांताब, रा. कु. पांडे, दीपक सिंह गौतम सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गईं।
रिपोर्ट : दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
