October 14, 2026
20260610_081505

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *