October 14, 2026
FB_IMG_1779839935416

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक माँ ने अपने ही 06 वर्षीय मासूम पुत्र की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया तथा स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है।
सूचना मिलते ही थाना कप्तानगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
थाना कप्तानगंज पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
📍 कप्तानगंज, बस्ती
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरेंद्र मोहन निषाद द्वारा कैलेंडर वितरण कर लोगों को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *