October 14, 2026
18fc75b7-eab9-4783-95d1-d34e439c1b0f_1714401787109

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak ने प्रदेशवासियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पात्र लाभार्थी अपने निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से व्यक्तिगत अनुरोध करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं और आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा संचालित इस सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को भी अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *