महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे एक अभ्यर्थी को समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंचाकर उसकी परीक्षा छूटने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जनपद के श्याम विहार कॉलोनी, पहलवारा निवासी अमन गुप्ता पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र जा रहे थे। परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण वह करीब 2:25 बजे परतावल चौराहे पर पहुंचे और उन्हें आशंका हुई कि समय पर केंद्र न पहुंच पाने से उनकी परीक्षा छूट सकती है।
परेशानी की इस घड़ी में अमन गुप्ता ने यूपी-112 पर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही इवेंट संख्या 5561 दर्ज की गई और पीआरवी-5813 पर तैनात हेड कांस्टेबल बैरिस्टर प्रसाद तथा उनकी टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अभ्यर्थी से संपर्क किया। पुलिस टीम ने उसे वाहन में बैठाया और हूटर बजाते हुए तेजी से परीक्षा केंद्र की ओर रवाना हो गई।
यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई का परिणाम रहा कि अमन गुप्ता को ठीक 2:30 बजे, प्रवेश द्वार बंद होने से पहले पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल पहुंचा दिया गया। समय पर केंद्र पहुंचने से वह परीक्षा में शामिल हो सके।
परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद अभ्यर्थी ने यूपी-112 पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर पुलिस की मदद नहीं मिलती तो उसकी परीक्षा छूट जाती। वहीं मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और जनसेवा भावना की सराहना की।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि यूपी-112 केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
