October 14, 2026
IMG-20260610-WA0111

मुरादाबाद। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति और जल संकट से परेशान नागरिकों की समस्याओं को लेकर शिवसेना ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जल निगम के महाप्रबंधक राम कैलाश को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की ज्ञापन में शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद के कई इलाकों में लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। वहीं स्टेशन रोड समेत कई क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि जल निगम की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दूषित जल आपूर्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस दौरान शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जल प्रबंधन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, शिवू पांडेय, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, राहुल सिंह, आकाश सिंह, नितेश और नरेंद्र सिक्का गांधी सहित अनेक शिवसैनिक मौजूद रहे। शिवसेना ने जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की अपील की है।

See also  बहराइच को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड पर ट्रेन सेवा शुरू

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *