October 14, 2026
IMG-20260611-WA0013

बस्ती- रुधौली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आमी नदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की बाइक पुल के ऊपर सड़क किनारे खड़ी मिली, जबकि शव नीचे पड़ा था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान क्षेत्र के चैसार गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय युवक के रूप में की जा रही है। घटनास्थल पर युवक का मोबाइल फोन और अन्य सामान सुरक्षित मिलने से ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोग मामले को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल के नीचे शव मिलने की घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने में देरी हुई।
बताया जाता है कि आमी नदी पुल और उसके आसपास का इलाका पहले भी कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में ताजा घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *