October 14, 2026
Screenshot_2026-06-12-05-51-20-26_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

अयोध्या। थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गहन जांच की जा रही है। शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  कांवड़ यात्रा को लेकर हर्रैया पुलिस अलर्ट, होटल-ढाबा संचालकों के साथ की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *