बस्ती। जन-समस्याओं के त्वरित समाधान, गांवों के समग्र विकास तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने थाना पैकोलिया क्षेत्र के ग्राम पुरैना खास में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय “आइए एक साथ मिलकर बेहतर गांव का निर्माण करें” रखा गया।
चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता गांवों का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
रात्रिकालीन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करेगा।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
