October 15, 2026
IMG-20260611-WA0021

कप्तानगंज (बस्ती)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ग्रेट निकोबार द्वीप समूह एवं लगभग 1.5 करोड़ वृक्षों के संरक्षण के समर्थन में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान और चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक स्थित पचपेड़वा बाजार में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन गौर ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कप्तानगंज विधानसभा से दो बार के पूर्व विधायक अंबिका सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह की जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए भाजपा सरकार पर जनहित और पर्यावरणीय मुद्दों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल खान, सलाउद्दीन, जिला महासचिव एवं कप्तानगंज प्रभारी अमर देव सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
राज बहादुर निषाद
प्रदेश उपाध्यक्ष, मछुवारा कांग्रेस ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सके।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  डीएम व एसपी ने पुरैना खास में लगाई रात्रिकालीन चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *