October 14, 2026
FB_IMG_1781228877043

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग के साथ 19.30 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामकुशल का आरोप है कि गांव निवासी श्रीकांत शर्मा और कुदरहा-लालगंज मार्ग निवासी सुमित कुमार शुक्ला ने एलआईसी से जुड़े कार्य कराने का भरोसा देकर उनका विश्वास हासिल किया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने बैंक खाता खुलवाने के बहाने अपना मोबाइल नंबर खाते से लिंक करा लिया, जिससे खाते से होने वाले लेन-देन की जानकारी पीड़ित तक नहीं पहुंच सकी। शिकायत के अनुसार 27 फरवरी से 30 मई 2026 के बीच एटीएम, यूपीआई और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से खाते से कुल 19 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब पीड़ित ने बैंक से खाते का विवरण निकलवाया तो खाते में केवल 1,099 रुपये शेष मिले। बुजुर्ग ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत अवस्था में कचहरी ले जाकर जबरन अंगूठा लगवाया और उनकी जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। बाद में जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से किए जाने के बाद कलवारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही धनराशि के प्रवाह और कथित भूमि हस्तांतरण की भी पड़ताल की जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ ठगी गई धनराशि वापस दिलाने और न्याय दिलाने की मांग की है।

See also  मुरादीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला व बच्चा गंभीर घायल

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *