October 14, 2026
IMG-20260613-WA0007

बलदेव। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ग्राम पंचायत पटलौनी में रात्रि जनसंवाद एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान लाखन सिंह ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में पंकज प्रकाश ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। तहसीलदार जितेंद्र चाहर ने राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुंजन, आशा कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया जनसंवाद में ग्रामीणों ने शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, स्वास्थ्य तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए प्रशासन और जनता का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन “समस्या भी हमारी, समाधान भी हमारा, विकास का संकल्प पूरे गांव का” के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस मौके पर ग्राम सचिव, कौशल किशोर, प्रवीण यादव, चिंटू चौधरी, एडीओ पंचायत मुकेश कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

See also  IGRS शिकायतों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति, लेखपाल सस्पेंड

Author Profile

बबलू
बबलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *