October 14, 2026
FB_IMG_1781351331319

बस्ती। जनपद बस्ती की दुबौलिया पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई जानकारी के अनुसार, ग्राम ऊंजी निवासी दीनानाथ पुत्र परमात्मा ने NCCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड कर उनके खाते से ₹19,000 की धनराशि ठग ली है। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, साइबर सेल प्रभारी अजय कुमार पांडेय एवं महिला कांस्टेबल साधना पांडेय ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित राशि को तत्काल होल्ड/लीन कराया इसके बाद नई SOP-2 के तहत MRM (Money Restoration Mechanism) पोर्टल की सहायता से पूरी ₹19,000 की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर दीनानाथ ने दुबौलिया थाना पुलिस एवं बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित, प्रभावी और जनहितकारी कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या NCCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *