October 14, 2026
FB_IMG_1781394923189

कप्तानगंज (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम संसारपुर-रीपुर चौराहे के समीप एंबुलेंस और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बोलेरो में सवार महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन में सवार श्रद्धालु वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान संसारपुर-रीपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एंबुलेंस से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को क्षति पहुंची और कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हर्रैया पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमारी मोड़ से दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *