वाराणसी- धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के दुर्गाकुंड स्थित नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट (एनएफसीआई) में वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल कास्टिलो के एग्जीक्यूटिव शेफ रविंद्र मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात होटल मैनेजमेंट, कुलिनरी आर्ट्स एवं बेकरी कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र मौर्य ने कहा कि वाराणसी आज पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य सत्कार) के क्षेत्र में एक बड़े वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में एनएफसीआई जैसे संस्थान युवाओं को विश्वस्तरीय व्यावहारिक एवं प्रायोगिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले ये युवा देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटलों में कार्य कर काशी और देश का नाम रोशन करेंगे।
संस्थान की डायरेक्टर श्वेता खेमका, नेहा मेहरोत्रा, ब्रांच मैनेजर अफ्शा खान, शेफ मोहम्मद कादिर, सुमन, मधु, रितिका एवं वर्षा ने सभी पास-आउट छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि एनएफसीआई के छात्रों का चयन देश के प्रतिष्ठित होटल समूहों जैसे ताज, रेडिसन, होलीडे इन एवं मेरियट में प्लेसमेंट हेतु हुआ है, जो संस्थान और छात्रों दोनों के लिए गर्व का विषय है। समारोह में मुख्य रूप से अलवीरा, अपूर्व, आशीष, वैभव, साजन, नरेंद्र, शालिनी, राजेश्वरी, रोहित, अंजलि, विजय, लक्ष्मी एवं निवेदिता सहित अन्य छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
