बेगूसराय (बिहार)। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और एक चालक समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक में जा घुसी, जिससे मौके पर ही सभी की जान चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान साजन पासवान (थाना प्रभारी, रतवारा थाना), नीरज कुमार (थाना प्रभारी, बेलारी थाना), ज्ञानेंद्र अमरेंद्र (थाना प्रभारी, आरआर थाना) तथा ज्योतिष कुमार (निजी वाहन चालक) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दिवंगत अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
