बस्ती- जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं, ग्रामवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया गया। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली See also कामरूप मठ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव Post Views: 18 Post navigation गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन आयोजित बिजली बिलों में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन