बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद की ओर से बिजली बिलों में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने के निर्णय के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही उद्योग और व्यापार जगत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महामंत्री आलोक दुबे और जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता ‘बबलू’ ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा जून माह से बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिभार लगाने से पहले विद्युत नियामक आयोग से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया ने कहा कि बिजली के औद्योगिक और घरेलू बिलों में पहले से ही फिक्स चार्ज वसूला जा रहा है। ऐसे में अतिरिक्त अधिभार लगाना उपभोक्ताओं पर दोहरी मार साबित होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत पांडेय ने कहा कि वाणिज्यिक (एलएमवी-2) श्रेणी के बिलों में पहले से ही फिक्स चार्ज और मिनिमम चार्ज दोनों लगाए जा रहे हैं। जिला महामंत्री आलोक दुबे ने बताया कि घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक बिलों में 7.5 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी जोड़ी जा रही है। जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता ‘बबलू’ ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग हर वर्ष बिजली उत्पादन और खर्चों की समीक्षा के बाद आम जनता से सुनवाई कर दरों का निर्धारण करता है। ऐसे में बीच सत्र में अचानक बिजली दरों में वृद्धि करना उचित नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अचानक की गई बढ़ोतरी से गलत परंपरा शुरू होगी। इसका सीधा असर महंगाई बढ़ने के रूप में आम जनता को भुगतना पड़ेगा। नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप और महामंत्री धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बिजली की लागत बढ़ने से उत्तर प्रदेश का उद्योग और व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारियों की लागत बढ़ने से बाजार पर भी असर पड़ेगा।उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जिला युवा संगठन महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने मांग की कि ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली बिलों में की गई 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को तत्काल समाप्त करने के आदेश जारी किए जाएं। इस दौरान विकास शर्मा, पवन गुप्ता, ओम प्रकाश चौधरी, प्रवीण सिंह, अजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
