वाराणसी– उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रदेश में माफियाओं, अपराधियों और अराजक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी। रविवार को वाराणसी पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पिछले एक दशक में माफियाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी ने बताया कि महिला सुरक्षा, व्यापारियों की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20 प्रमुख जिलों में “रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन” योजना लागू की गई है। वाराणसी में गूगल डेटा के आधार पर 11 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर चिन्हित किए गए हैं, जहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में लगभग 230 ऐसे कॉरिडोरों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही, जाम की स्थिति तथा यात्रा समय से संबंधित आंकड़ों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि प्रभावी रणनीति बनाकर यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। पत्रकार वार्ता में पियूष मोर्डिया, मोहित अग्रवाल सहित वाराणसी कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
