जौनपुर- जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार का संघर्ष लगातार जारी है। मृतक की बहन सौम्या बिंद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 18 जून तक सभी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वह कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी।कलेक्ट्रेट बार परिसर में अधिवक्ता सत्यवीर सिंह के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए सौम्या बिंद ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति नहीं, बल्कि अपने भाई को न्याय दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अधिवक्ता सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले के आरोपित भोले राजभर और शोले राजभर के खिलाफ बंजर एवं ऊसर भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर तहसीलदार न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में दोनों आरोपियों को भूमि से बेदखल करने और क्षतिपूर्ति राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि सौम्या बिंद ने कहा कि केवल आदेश जारी होना पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि पहले भी कई मामलों में आदेश तो हुए, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्हें प्रशासन की कार्रवाई पर तभी भरोसा होगा, जब वास्तविक रूप से बेदखली, ध्वस्तीकरण और अन्य कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उनका एकमात्र लक्ष्य अपने भाई के हत्यारों को सजा दिलाना है। सौम्या ने बताया कि वह लगातार मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग कर रही हैं उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्रवाई नहीं हुई तो 18 जून से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय मिलने से आम जनता का प्रशासन और कानून व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा। See also क्षेत्राधिकारी सदर ने किया पैदल गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसाAuthor Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 216 Post navigation यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं, अपराधियों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई : डीजीपी राजीव कृष्ण बस्ती- हरैया विधानसभा क्षेत्र में सुरेंद्र मोहन निषाद ने किया जनसंपर्क, कैलेंडर वितरित कर सुनीं जनसमस्याएं