वाराणसी। श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय महिला कला केन्द्र द्वारा आयोजित 16वें निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिक्षा शिविर का भव्य समापन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। समाज सेवा एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
लगातार 40 दिनों तक चले इस शिविर में 250 बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को ढोलक वादन, मेहंदी, ब्यूटीशियन, पॉट डिजाइन, इंग्लिश स्पीकिंग, क्राफ्ट, डांस, सिलाई तथा पेंटिंग सहित विभिन्न कलाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के संरक्षक रामनारायण कसेरा, अध्यक्ष गुंजन कसेरा, महामंत्री मनोज कसेरा एवं पार्षद संजय केसरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 1100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर के सफल संचालन में प्रशिक्षिकाओं रीना बबलू कसेरा, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, संगीता दास, वर्षा देवी, अदिति देवी, गीता देवी, उन्नति सिंह, कृतिका, नंदिनी, सिमरन एवं वैष्णवी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संस्था की सुमन, सुनीता, रामकुमारी, सरिता, रोशनी, रेनू, शिवानी, सीमा एवं नीतू सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश कसेरा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। समापन समारोह में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
