दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
जलगांव जामोद (महाराष्ट्र): कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसानों द्वारा दिए गए निवेदन पर महावितरण, जलगांव जामोद उपविभाग ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। महावितरण के अनुसार, आसलगांव शाखा अंतर्गत कुछ क्षेत्रों में कृषि फीडर और घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन एक साथ जुड़े होने के कारण तत्काल अलग से सुबह की बिजली आपूर्ति देना संभव नहीं है। विभाग ने बताया कि फीडर के पृथक्करण का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जा चुका है।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है तथा भविष्य में तकनीकी सुधार और फीडर पृथक्करण के बाद किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।महावितरण ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्ट: दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
