October 14, 2026
20260616_095157

बस्ती- आज दिनांक 15 जून 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन कर उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए। जनसुनवाई के दौरान आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त किया गया तथा पुलिस प्रशासन की जनहित एवं कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  रायबरेली में 5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक गुरुकुल व गौशाला, भूमि पूजन संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *