बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित मच्क्षेश्वर महादेव मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय कुमार पाठक की सक्रियता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत रविवार दोपहर करीब 2:05 बजे तेनुआ मोड़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में असलम अहमद पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम शोभनपार, इसराक पुत्र इस्तखार अहमद निवासी महादेवा तथा नौशाद अली पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम शोभनपार थाना लालगंज शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और लगातार निगरानी के चलते आरोपियों को फरार होने का मौका नहीं मिल सका।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निर्देशन में की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना लालगंज में मु0अ0सं0-157/2026 के तहत धारा 191(2), 352, 351(3), 353(2) एवं 298 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी नीति के अनुरूप बस्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के साथ उपनिरीक्षक अनन्त कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक त्रियुगीनारायण यादव, हेड कांस्टेबल बलिराम यादव, कांस्टेबल नेहा यादव एवं कांस्टेबल स्नेहा तिवारी शामिल रहीं।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी से लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है। मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से व्यथित लोगों ने राहत की सांस ली है तथा पुलिस टीम की कार्यशैली की प्रशंसा की है।

See also  रिश्वतखोरी के आरोप में परसरामपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *