बस्ती- जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग और सायंकालीन पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, चौराहों, मॉल और भारी भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। गश्त के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
संदिग्धों की तलाशी और वाहनों का चालान:
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। इसके साथ ही बिना वजह घूम रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन, तीन सवारी, बिना हेलमेट या कागजात में अनियमितता पाई गई, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
