October 14, 2026
Screenshot_2026-06-17-10-58-02-95_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

ब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती- हरैया थाना क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला और उसके साथ मौजूद बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला और बच्चे को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त कार व स्कूटी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान बरहपुर गांव की निवासी के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु रूप से बहाल कराया।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती परिक्षेत्र में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, डीआईजी संजीव त्यागी ने दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *