लखनऊ– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। इस दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन, नई परंपराओं, तेज आवाज वाले डीजे तथा अनियंत्रित ढोल-ताशों के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी मंगलवार को कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को मुहर्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में पहले से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ताजियों की ऊंचाई को लेकर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 10 से 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी की धार्मिक आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन नई परंपराओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
21 जून को हर गांव और वार्ड में होगा योग कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रदेशभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों एवं 762 नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
आपकी खबर, आपकी आवाज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
