October 14, 2026
FB_IMG_1781689942810

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों, नीट परीक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपराओं की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे और ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति न दी जाए। ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। नीट परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 21 जून को परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा जरूरत पड़ने पर अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 20 जून को विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती: दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की बाइक चोरी, हरैया पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *