October 14, 2026
Screenshot_2026-06-17-20-03-56-56_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

कप्तानगंज- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी नबी हुसैन (19 वर्ष) पुत्र आशिक अली पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और उसकी तलाश की जा रही थी। कप्तानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी करने वाली टीम के उपनिरीक्षक विवेकानंद तिवारी, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल प्रिया पटेल एवं विशाल वर्मा को सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सत्य के साथ, जनता की आवाज़

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी बस्ती के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *