बस्ती से बड़ी खबर बस्ती। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के ओबीसी संगठन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मंडल और जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सत्ता प्राप्ति के लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने बसपा सरकार के दौरान पिछड़े वर्गों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य मंडल संयोजक उदयभान ने ओबीसी समाज से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। वहीं पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों को बसपा से जोड़ने का आह्वान किया। जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने कहा कि बसपा ही पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों की वास्तविक हितैषी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर ओबीसी समाज को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में मंडल और जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जनाधार बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली See also अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश Post Views: 12 Post navigation बस्ती: रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित बस्ती में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं