October 14, 2026
20260618_210118

बस्ती- जन-समस्याओं के त्वरित समाधान, गांवों के समग्र विकास तथा शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बस्ती सदर क्षेत्र के ग्राम श्रीपालपुर में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में मंडलायुक्त बस्ती, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, कानून-व्यवस्था के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  गोरखपुर में महिला की शिकायत पर सीएम योगी सख्त, लेखपाल कानूनगो और तहसीलदार पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *