अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, उत्पीड़न तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी प्राची सिंह ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का बारीकी से अवलोकन करते हुए शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।
एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
रिपोर्ट – अम्बेडकरनगर
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
