October 14, 2026
IMG-20260619-WA0004

उन्नाव– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में ₹570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “नए भारत” का “नया उत्तर प्रदेश” अपने सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देता है। प्रदेश सरकार विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास यात्रा को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आध्यात्मिक, सांस्कृतिक केंद्रों और सिद्धपीठों की पावन धरा उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक एवं नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों एवं जनपदवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *