शाहजहांपुर। भावलखेड़ा क्षेत्र स्थित रिलायंस थर्मल पावर प्लांट में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजा पावर प्लांट में कार्यरत आईएसजीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिन्यास प्रबंधक सर्वेश सिंह ने थाना रामचंद्र मिशन में तहरीर देकर बताया था कि अंकित वर्मा पुत्र शिवपाल वर्मा एवं अन्य लोगों द्वारा पावर प्लांट परिसर से मोटर पुली, टाई रॉड, एक्सटेंशन स्विच बोर्ड, ग्लैंड हाउसिंग, बटरफ्लाई वाल्व, पीस बोल्ट तथा डिस्चार्ज टूल पीस सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार शाम पुलिस टीम ने ग्राम गुवांरी टावर के पास से मुख्य आरोपी अंकित पुत्र शिवपाल, निवासी ग्राम गुवांरी, थाना रामचंद्र मिशन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी अनुभव पुत्र अवनीश, निवासी ग्राम चौढेरा, थाना रामचंद्र मिशन को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से थर्मल पावर प्लांट से चोरी किया गया समस्त सामान बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
