लखनऊ– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े प्रकरण पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” कर देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में बिना तथ्यों के अनर्गल टिप्पणियां करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई दस्तावेजी साक्ष्य (Documented Proof) है, तो वह उसे एसआईटी को उपलब्ध कराए। जांच टीम सभी तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, “अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
