October 14, 2026
FB_IMG_1782230196069

कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच की मांग, भाजपा टीम इलेवन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बस्ती- लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा टीम इलेवन के पदाधिकारियों ने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर बस्ती मंडल के सभी कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच, प्रवेश एवं निकास मार्गों की व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का सत्यापन कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि बस्ती मंडल के सभी कोचिंग संस्थानों की व्यापक जांच कराई जानी चाहिए। जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाएं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा टीम इलेवन के राजकुमार शुक्ला, सुनील कुमार सिंह, तारक जायसवाल, विनोद चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  आमी नदी पुल के नीचे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *