मोहर्रम को लेकर भदोही पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त
भदोही– आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भदोही पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले भर में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना भदोही और थाना औराई पुलिस ने स्थानीय पुलिस एवं पीएसी बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, ताजियादारों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति कोई नया जुलूस नहीं निकाला जाएगा तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी गई।
भदोही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
