बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से चोरी का सरिया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 08 जुलाई 2026। थाना पुरानी बस्ती पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक से सरिया चोरी करने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी किए गए सरिया के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट, परसाजाफर के पास ट्रक में लदे सरिया की चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 137/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू कराई।
जांच के दौरान पुलिस ने बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया 28 बंडल सरिया (लगभग 14 क्विंटल) बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- रवि सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह, निवासी एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ (ट्रक चालक)
- शुभम चौधरी पुत्र रामजीत चौधरी, निवासी भुडली, थाना मुण्डेरवा, बस्ती (ट्रैक्टर मालिक)
- गयासुद्दीन पुत्र सिराजुल हक, निवासी नरियांव, थाना मुण्डेरवा, बस्ती (लेबर)
- सुरेश पुत्र महादेव, निवासी रमवापुर, थाना मुण्डेरवा, बस्ती (लेबर)
इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने किया। टीम में स्वाट/सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक जय शंकर पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
