बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को थाना परसरामपुर परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने की। यह आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। समाधान दिवस के दौरान कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 43 मामले राजस्व विभाग तथा 2 मामले पुलिस विभाग से संबंधित पाए गए। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया। शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा। समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास मजबूत करना है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
