October 14, 2026
oar2

अयोध्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, बोले— जन-आस्था से खिलवाड़ करने वालों को भुगतना होगा परिणाम
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से जुड़े प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अयोध्या धाम भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है और प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पहले ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी की रिपोर्ट प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दोषी को बख्शने के पक्ष में नहीं है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अपने संकल्प के अनुसार “दूध का दूध और पानी का पानी” करके रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन-आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। सनातन आस्था का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें उनके कृत्यों का परिणाम भुगतना होगा।
मुख्यमंत्री के इस बयान को अयोध्या प्रकरण में सरकार के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  होटल मैनेजमेंट व कुलिनरी आर्ट्स के छात्रों को मिली उपाधियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *