बस्ती परिक्षेत्र में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, डीआईजी संजीव त्यागी ने दिए सख्त निर्देश
बस्ती- संजीव त्यागी की अध्यक्षता में शनिवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में यशवीर सिंह, अभिषेक महाजन, संदीप कुमार मीना सहित तीनों जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित, जिला बदर एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, चोरी व वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण तथा गो-तस्करी की रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराध, एससी/एसटी, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, यक्ष ऐप, CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, JMIS सहित सभी पोर्टलों की नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
डीआईजी ने महिला अपहृताओं एवं गुमशुदाओं की शत-प्रतिशत बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती, मिशन शक्ति एवं परिवार परामर्श केंद्र को अधिक प्रभावी बनाने, ऑपरेशन दहन सहित विभिन्न अभियानों को गति देने तथा आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, साइट्रेन एवं आईजीओटी ऐप पर लंबित प्रशिक्षण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैफिक एक्शन प्लान तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
डीआईजी ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
